Monday, June 27, 2011

इक खुशबू की तलाश में...!


जब थी हसरतें इस दिल में 
ज़ानिब उनके आगोश की,
उड़ती रही वो तितली बन 
महकते फूलों की दरकार में|


हम होश संभाले बैठे ही थे 
कि पतझर का मौसम आया,
देखा फिरते बदहवास उन्हें 
किसी खुशबू की तलाश में|


- दिनेश सरोज
छवि साभार: गूगल छवि 

Thursday, June 2, 2011

पहली बारिश



वो भीनी-भीनी महक मिट्टी की,
वो छन-छन करती बुँदे बारिश की,
चकाचौंध करती गरजती बिजली,
वो बहती हुई सरसराती हवाएं,
झूमते बच्चे पहली बारिश में,
उल्लास, उन्माद से भरा माहौल,
वाह,क्या खूब आनंद है पहली बारिश का...!

- दिनेश सरोज

छवि साभार: गूगल छवि 

Wednesday, June 1, 2011

Sometimes...!



Sometimes people :

have a lot to say, 
but remain silent.
have a lot to share, 
but remain closed.
nearly broke to cry, 
but manage to hold on.
want to dance like crazy, 
but control temptation.
feel to fly high in the sky, 
but alas they lack the wing.


- Dins'

Image Source: Google Images